
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत 8 से 9 और देशों और व्यापारिक समूहों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए बातचीत कर रहा है। गोयल के अनुसार, ये देश और समूह सामूहिक रूप से लगभग 15 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) का प्रतिनिधित्व करते हैं।
75 प्रतिशत वैश्विक व्यापार को कवर करने का लक्ष्य
व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में उठाए जा रहे इन कदमों के बारे में बताते हुए गोयल ने कहा कि भारत का लक्ष्य इन समझौतों के जरिए वैश्विक व्यापार के लगभग 75 प्रतिशत हिस्से को कवर करना है।
व्यापार विविधीकरण को मिलेगा बढ़ावा
इन व्यापारिक वार्ताओं के सफल होने से भारत के वैश्विक व्यापार का दायरा व्यापक होगा। सरकार नए देशों और आर्थिक ब्लॉक के साथ समझौते करके भारतीय अर्थव्यवस्था और निर्यात क्षेत्र को नई गति देने की योजना पर काम कर रही है।